PM Modi Sweden Visit LIVE: विदेश दौरे के तीसरे चरण में आज स्वीडन पहुंचेंगे पीएम मोदी, आठ साल बाद हो रहा दौरा
by वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम · Amar Ujalaविज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
08:52 AM, 17-May-2026
यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री कार्यक्रम शिरकत करेंगे पीएम
इस दौरे की एक बड़ी खास बात यह भी होगी कि पीएम मोदी और प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह यूरोप के बड़े उद्योगपतियों और व्यापारिक नेताओं का एक प्रमुख मंच है। इस कार्यक्रम में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी मौजूद रहेंगी।
08:47 AM, 17-May-2026
ग्रीन ट्रांजिशन, एआई और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा
इस बैठक में ग्रीन ट्रांजिशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), नई तकनीक, स्टार्टअप, मजबूत सप्लाई चेन, रक्षा निर्माण, अंतरिक्ष सहयोग और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। स्वीडन को यूरोप की सबसे आधुनिक और इनोवेशन आधारित अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता है और भारत भी भविष्य की तकनीकों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में दोनों देश मिलकर कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकते हैं।
08:44 AM, 17-May-2026
PM क्रिस्टर्सन के साथ होगी द्विपक्षीय वार्ता
अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी और स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। दोनों नेता भारत-स्वीडन संबंधों की पूरी समीक्षा करेंगे और कई नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों देश व्यापार को और बढ़ाने के अवसर तलाशेंगे। साल 2025 में भारत और स्वीडन के बीच व्यापार 7.75 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच चुका है, जबकि साल 2000 से 2025 के बीच स्वीडन ने भारत में 2.825 अरब डॉलर का निवेश किया है।
08:19 AM, 17-May-2026
PM Modi Sweden Visit LIVE: विदेश दौरे के तीसरे चरण में आज स्वीडन पहुंचेंगे पीएम मोदी, आठ साल बाद हो रहा दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के तीसरे चरण में रविवार को स्वीडन पहुंचेंगे। यह दौरा स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के निमंत्रण पर हो रहा है। पीएम मोदी 17 और 18 मई तक स्वीडन के शहर गोथेनबर्ग में रहेंगे। माना जा रहा है कि इस यात्रा से भारत और स्वीडन के बीच व्यापार, नई तकनीक, हरित ऊर्जा और इनोवेशन के क्षेत्र में सहयोग और मजबूत होगा।
आठ साल बाद हो रहा दौरा
विदेश मंत्रालय के अनुसार, पीएम मोदी इससे पहले साल 2018 में पहली बार आयोजित इंडिया-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लेने स्वीडन गए थे। अब एक बार फिर दोनों देशों के बीच संबंधों को नई दिशा देने के लिए यह अहम यात्रा हो रही है।