समुद्र में बड़ा हादसा: बंगाल की खाड़ी में पलटी रोहिंग्या शरणार्थियों की दो नावें, 500 से ज्यादा मौतों की आशंका
by पीटीआई, सिडनी · Amar Ujalaविस्तार वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
हाल ही में म्यांमार के उत्पीड़ित रोहिंग्या अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को ले जा रही दो नावों के बंगाल की खाड़ी में पलट गई। अब इसमें 500 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी।
विज्ञापन
क्या है मामला?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन और संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त के एक बयान के मुताबिक, दो नावें जून के अंत में म्यांमार के पश्चिमी राज्य रखाइन से रवाना हुईं, जिनमें ज्यादातर रोहिंग्या यात्री सवार थे, जिनमें कुछ ऐसे भी थे जो बांग्लादेश में सीमा पार शरणार्थी शिविरों से आए थे।
विज्ञापन
एजेंसिय ने क्या कहा?
एक नाव, जिसमें लगभग 250 लोग सवार थे, प्रस्थान के कुछ ही समय बाद संपर्क टूट गया। दूसरी नाव, जिसमें कथित तौर पर 280 लोग सवार थे, 8 जुलाई को म्यांमार के अय्यारवाडी तट के पास डूब गई।एजेंसियों ने कहा 'हालांकि घटनाओं और हताहतों की संख्या की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यूएनएचसीआर और आईओएम संभावित रूप से होने वाली भारी जानमाल की हानि को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन